एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 ने ली 39 और जानें, संक्रमण के 3260 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गयी और संक्रमण के 3260 नये मामले सामने आये।

देश की खबरें | कोविड-19 ने ली 39 और जानें, संक्रमण के 3260 नये मामले सामने आये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गयी और संक्रमण के 3260 नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड—19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गयी। राज्य में इस वायरस से अब तक 1426 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में COVID-19 के 1,075 नए मामले आए सामने, 21 की मौत.

इससे पहले, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने प्रेस कांफ्रेंस में अब तक कुल 1446 लोगों के मरने की बात कही थी।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा आठ मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। इसके अलावा बलिया में छह, अयोध्या, बरेली और गोरखपुर में तीन—तीन, वाराणसी, सुलतानपुर और झांसी में दो—दो, बागपत, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, जालौन, जौनपुर, लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज में एक—एक मरीज की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़े | सिक्किम में COVID-19 से मौत होने का पहला मामला आया सामने, 357 मरीजों का इलाज जारी.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड—19 संक्रमण के 3260 नये मामले भी सामने आये हैं। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 449 नये मरीजों के बारे में पता लगा है। इसके अलावा कानपुर नगर में 202, वाराणसी में 145, बलिया में 128, गौतमबुद्धनगर में 110, गोरखपुर में 107 और मुरादाबाद में 103 लोग कोविड—19 से संक्रमित मिले हैं।

राज्य में इस वक्त 23921 कोविड—19 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जबकि कुल 41641 रोगी पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सलीम अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).