देश की खबरें | कोरोना वायरस: सिक्किम में एक अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गंगटोक, 26 जुलाई सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के प्रयासों के तहत राज्य भर में लागू लॉकडाउन की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है।

राज्यभर में लागू छह दिन के लॉकडाउन की अवधि रविवार को समाप्त होने वाली थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में COVID-19 पॉजिटिव के 1075 नए पॉजिटिव मामले दर्ज, राज्य में कुल संक्रमित मामले हुए 1,30,606.

मुख्य सचिव एस सी गुप्ता ने एक अधिसूचना जारी कर कहा, ‘‘हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद, यह फैसला किया गया कि सिक्किम में लागू लॉकडाउन की अवधि एक अगस्त सुबह छह तक बढ़ाई जाए।’’

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को पहली मौत हुई, जब 74 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने यहां एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | 5 अगस्त तक हर रोज हनुमान चालीसा का 5 बार करें पाठ, कोरोना महामारी होगी दूर: प्रज्ञा सिंह ठाकुर.

सिक्किम में इस समय 350 से अधिक संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि संक्रमण के कुल 499 मामले राज्य में सामने आए हैं।

राज्य में 142 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)