ओडिशा में COVID-19 के मामले 30 हजार के पार, 169 संक्रमितों की हुई मौत
ओडिशा में कोविड-19 के 1,203 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,000 के पार पहुंच गई. वहीं 10 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 169 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 जिलों में से 28 में ये नए मामले सामने आए. ओडिशा में अभी तक कोविड-19 के 5,00,238 नमूनों की जांच की जा चुकी है.