एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल 2019 में खेलने की स्वीकृति देना विश्व कप योजना का हिस्सा था: मोर्गन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने खुलासा किया है कि टीम के उनके साथियों का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में खेलना सोची समझी योजना का हिस्सा था और इसने उनकी टीम की विश्व कप में पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल 2019 में खेलने की स्वीकृति देना विश्व कप योजना का हिस्सा था: मोर्गन

चेन्नई, 30 जुलाई इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने खुलासा किया है कि टीम के उनके साथियों का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में खेलना सोची समझी योजना का हिस्सा था और इसने उनकी टीम की विश्व कप में पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

मोर्गन ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष एंड्रयू स्ट्रॉस से यह फैसला करने की गुजारिश की थी क्योंकि उनका मानना था कि वैश्विक प्रतियोगिता में होने वाले दबाव की बराबरी सिर्फ आईपीएल में की जा सकती है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

मोर्गन ने ‘क्रिकबज इन कंवर्सेशन’ पर हर्षा भोगले को कहा, ‘‘आईपीएल में खेलना स्ट्रॉस की योजना का हिस्सा था। मैंने उनसे यह फैसला करने का आग्रह किया था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखला में चैंपियन्स ट्रॉफी या विश्व कप के दबाव को दोहराना मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने मेरे से पूछा कि इसमें अलग क्या है। एक तो आप विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते हो तो आप से काफी अपेक्षाएं होती हैं। अगर आप आईपीएल में खेलते हैं तो वहां अलग तरह का दबाव और अलग तरह की उम्मीदें होती हैं। कभी कभी आप इससे बच नहीं सकते और आपको इससे निपटने का तरीका ढूंढना होता है। ’’

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

इंग्लैंड ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था।

मोर्गन ने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों को उनकी सहज स्थिति से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).