दिल्ली में डीजल 8.36 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, केजरीवाल सरकार ने वैट घटाकर किया 16.75 प्रतिशत
दिल्ली सरकार ने डीजल पर मूल्यवर्धित कर की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का फैसला किया है. इससे राजधानी में डीजल कीमतों में 8.36 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया गया.
नई दिल्ली, 30 जुलाई: दिल्ली सरकार ने डीजल (Diesel) पर मूल्यवर्धित कर (वैट) की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का फैसला किया है. इससे राजधानी में डीजल कीमतों में 8.36 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया गया. केजरीवाल ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि वैट में कटौती के बाद डीजल के दाम 8.36 रुपये प्रति लीटर घट जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को उबारने में अभी कई चुनौतियां सामने हैं. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों के सहयोग से इन चुनौतियों से पार पा लेंगे.
दिल्ली की कैबिनेट ने आज ये फैसला किया है कि डीज़ल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत किया जाए। इससे दिल्ली में डीज़ल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे, और 82 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीज़ल 73.64 रुपये में मिलेगा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/2sTCDE3l4p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2020
यह भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल मार्च निकाला
उन्होंने कहा कि इस कटौती के बाद दिल्ली (Delhi) में अब डीजल का दाम 82 रुपये प्रति लीटर से घटकर 73.64 रुपये प्रति लीटर रह जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के व्यापारी और उद्योगपति डीजल पर वैट में कटौती की मांग कर रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

