BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने घोषित की छुट्टी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा और यातायात संबंधी तैयारियां की जा रही हैं. ऐसे में सरकार का मानना है कि सरकारी कार्यालय बंद रहने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सुरक्षा एजेंसियों को व्यवस्थाएं संभालने में आसानी होगी.
BRICS Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) नेताओं के शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर (शुक्रवार) को अपने अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में अवकाश घोषित किया है. यह फैसला सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से लागू करने के लिए लिया गया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में 11 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है. यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए इस सितंबर भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा और यातायात संबंधी तैयारियां की जा रही हैं. ऐसे में सरकार का मानना है कि सरकारी कार्यालय बंद रहने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सुरक्षा एजेंसियों को व्यवस्थाएं संभालने में आसानी होगी.
ब्रिक्स समिट से पहले 11 सितंबर को दिल्ली में दफ्तर बंद रहेंगे:
The Delhi government has declared 11 September 2026 (Friday) as a holiday for all government offices, autonomous bodies and public sector undertakings under the Delhi government. The holiday has been declared in view of the BRICS Summit and the arrangements connected with it. pic.twitter.com/fDbsA827nc
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2026
11 सितंबर को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद
दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 11 सितंबर को उसके अधीन आने वाले सभी सरकारी विभाग, स्वायत्त संस्थान और सार्वजनिक उपक्रम बंद रहेंगे. इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने की वजह से कर्मचारियों को लगातार तीन दिनों का अवकाश मिलेगा.
11 से 13 सितंबर तक होगा BRICS Summit 2026
भारत अपनी 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. मुख्य सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होगा, जबकि इससे जुड़े अन्य कार्यक्रम 11 से 13 सितंबर तक चलेंगे. इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल राजधानी पहुंचेंगे.
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी
ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी है. प्रमुख होटलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां विदेशी प्रतिनिधिमंडल ठहरेंगे.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन की योजना तैयार की है और मोटरकेड रिहर्सल के साथ-साथ सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी गई है.
केंद्र सरकार के दफ्तर भी रहेंगे बंद
दिल्ली सरकार के अलावा केंद्र सरकार ने भी 11 सितंबर को दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है. कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बड़े स्तर पर होने वाली व्यवस्थाओं और आम लोगों को होने वाली असुविधा कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.
भारत की BRICS अध्यक्षता
भारत वर्ष 2026 के लिए ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता कर रहा है. नई दिल्ली में आयोजित होने वाला 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की वर्षभर चलने वाली अध्यक्षता का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है. इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा, विकास और बहुपक्षीय सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2026 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

