देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सोमेन मित्रा के निधन पर जताया शोक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया।

मित्रा का बुधवार देर रात शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने विशेष सुरक्षा बल के गठन के प्रस्ताव को दी मंजूरी: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धनखड़ ने कहा कि राज्य का संवैधानिक प्रमुख होने के नाते उन्हें कई मौकों पर मित्रा की ज्ञानपूर्ण सलाह से काफी लाभ मिला।

राज्यपाल ने एक संदेश में कहा, ‘‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा के निधन से दुखी हूं। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते कई मौकों पर उनकी ज्ञानपूर्ण सलाह से काफी लाभ मिला।’’

यह भी पढ़े | पुणे: पिंपरी चिंचवड में एक मां ने 4 साल की मासूम बेटी की दीवार पर सिर पटक कर की हत्या- हुई गिरफ्तार.

धनखड़ ने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में कहा, ‘‘बंगाल सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मित्रा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

बनर्जी ने एक संदेश में कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।’’

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘‘उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)