देश

पुणे: पिंपरी चिंचवड में एक मां ने 4 साल की मासूम बेटी की दीवार पर सिर पटक कर की हत्या- हुई गिरफ्तार

27 जुलाई को पुणे के पिंपरी चिंचवड में एक महिला ने अपनी 4 साल की बेटी की हत्या कर दी. आरोपी ने अपने पति को बताया कि बच्ची शरारती थी और उसे समस्याएं दे रही थी, इसलिए उसने दीवार पर उसका सिर मारा और उसका गला घोंट दिया.

पुणे: पिंपरी चिंचवड में एक मां ने 4 साल की मासूम बेटी की दीवार पर सिर पटक कर की हत्या- हुई गिरफ्तार
क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी की जन ले ली. आरोपी महिला के मुताबिक बच्ची शरारती थी जिसके कारण उसने परेशान होकर उसे मार डाला. पुणे के पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) पुलिस ने आरोपी महिला को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. और अब उससे आगे की पूछताछ होगी और फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा. यहा जानकारी पिंपरी चिंचवड पुलिस ने दी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 27 जुलाई को पुणे के पिंपरी चिंचवड में एक महिला ने अपनी 4 साल की बेटी की हत्या कर दी. आरोपी ने अपने पति को बताया कि बच्ची शरारती थी और उसे समस्याएं दे रही थी, इसलिए उसने दीवार पर उसका सिर मारा और उसका गला घोंट दिया.

आरोपी महिला हुई गिरफ्तार 

अपराध की एक अन्य घटना में, चाकन में एक व्यक्ति की हत्या के लिए पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस द्वारा तीन नाबालिगों को पकड़ा गया था. पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय व्यक्ति को रविवार शाम चाकन में एक सार्वजनिक सड़क पर समूह द्वारा कथित तौर पर मार दिया गया था.

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, पुणे के दहानुकर कॉलोनी क्षेत्र में एक गैरेज मालिक की हत्या के लिए पुणे पुलिस जोन -3 टीम द्वारा छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).