देश की खबरें | कोविड-19: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 52,123 नए मामले, स्वस्थ होने वालों की संख्या 10 लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,792 हो गई। वहीं संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो गई।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत में एक दिन में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,792 हो गई। वहीं संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 775 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 34,968 हो गई।
देश में कोविड-19 के 5,28,242 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है तथा मृत्युदर 2.21 फीसदी है।
कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है। अब तक देश में 1.8 करोड़ जांच हो चुकी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जुलाई तक 1,81,90,382 नमूनों की जांच हुई। वहीं 4,46,642 नमूनों की जांच बुधवार को हुई।
पिछले 24 घंटे में 775 लोगों की मौत हुई जिनमें से महाराष्ट्र में 298 की मौत, कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 82, आंध्र प्रदेश में 65, पश्चिम बंगाल में 41, उत्तर प्रदेश में 33, दिल्ली में 26, पंजाब में 25, गुजरात में 24, जम्मू-कश्मीर में 15, मध्य प्रदेश में 13 और तेलंगाना में 12 लोगों की मौत हुई।
बिहार और झारखंड में नौ-नौ लोगों की मौत हुई। वहीं हरियाणा में सात, राजस्थान में छह, ओडिशा में पांच, असम में चार, गोवा में तीन, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में दो-दो मरीज की, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
देश में अब तक 34,968 लोगों की मौत हुई और इनमें से सबसे ज्यादा 14,463 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा दिल्ली में 3,907, तमिलनाडु में 3,741, गुजरात में 2,396, कर्नाटक में 2,147, उत्तर प्रदेश में 1,530, पश्चिम बंगाल में 1,490, आंध्र प्रदेश में 1,213 और मध्य प्रदेश में 843 लोगों की मौत हो गई।
राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 650 लोगों की मौत हुई। वहीं तेलंगाना में 492, हरियाणा में 413, पंजाब में 361, जम्मू-कश्मीर में 348, बिहार में 278, ओडिशा में 159, झारखंड में 98, असम में 92, उत्तराखंड में 72 और केरल में 68 लोगों की मौत हो गई।
पुडुचेरी में 47, छत्तीसगढ़ में 48, गोवा में 39, त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, लद्दाख में छह, मेघालय और नगालैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नगर हवेली और दमन व दीव तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ किया जा रहा है। राज्यवार आंकड़ों का बंटवारा मिलान और पुष्टि का विषय है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

