राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नए मामले दर्ज, अब तक 663 संक्रमितों की हुई मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की जान जाने से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 663 हो गई. वहीं 365 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 40,145 हो गए, जिनमें से अभी 11, 097 मरीजों को इलाज जारी है.