देश की खबरें | गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए जाएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि स्मारक पर सैन्य कर्मियों के नामों को उकेरे जाने की प्रक्रिया में कुछ महीने लगेंगे।

यह भी पढ़े | New National Education Policy 2020 FAQs: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति कब लागू होगी, बोर्ड परीक्षाओं में अब क्या अलग होगा, शिक्षण योग्यता सहित यहां जानें सभी प्रश्नों के उत्तर.

पिछले पांच दशकों में हुए सबसे बड़े सैन्य टकराव में 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी ।

झड़प में 16 वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल बी संतोष बाबू समेत अन्य सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में अयोध्या राम मंदिर पर हमले की योजना बना पाक कमांडो ने आतंकियों के इंटेल इनपुट की दी धमकी: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस घटना के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव बढ़ गया और भारत ने इसे ‘‘चीन द्वारा सोची-समझी और पूर्वनियोजित कार्रवाई’’ बताया था।

गलवान घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास चीन द्वारा निगरानी चौकी बनाए जाने पर विरोध के बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरों, नुकीले हथियारों, लोहे की छड़ों आदि से भारतीय सैनिकों पर नृशंस हमला किया ।

चीन ने झड़प में हताहत हुए अपने सैनिकों की संख्या के बारे में नहीं बताया था। हालांकि, अमेरिकी की एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी पक्ष के 35 सैनिक हताहत हुए ।

पूर्वी लद्दाख में 17 जुलाई को लुकुंग अग्रिम चौकी के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी सैनिकों से लड़ाई में अदभुत शौर्य और वीरता दिखाने के लिए बिहार रेजिमेंट के सैनिकों की सराहना की थी।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों को अपने संबोधन में कहा कि गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैन्यकर्मियों ने ना केवल अदभुत शौर्य का परिचय दिया बल्कि 130 करोड़ भारतीयों के गौरव की भी रक्षा की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)