देश की खबरें | महाराष्ट्र में चोरी मामले की जांच में हुआ नाटक का खुलासा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी के एक मामले की जांच में नाटक का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता की बेटी ने कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ भागने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये चोरी का नाटक रचा।

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राजकुमार शिंदे ने बुधवार को यहां पत्रकारों के बताया कि 23 जुलाई को दवा दुकान की मालिक एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर नकदी, सोने और चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चुरा लिया है, जिसकी कीमत 13.21 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI की जांच की मांग वाली याचिका पर विचार करने से किया मना: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महिला ने बताया कि आरोपियों ने यहां भिवंडी कस्बे के कामतघर में स्थित उसके घर के मुख्य द्वार को नकली चाबी से खोला और किचन में डिब्बे में रखे कीमती सामान चुराकर ले गए।

इसके बाद नरपोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली हाई कोर्ट ने UCG के परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के खिलाफ याचिका वापस लेने की दी अनुमति.

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता की 21 वर्षीय बेटी ने कथित रूप से कीमती सामान और नकदी अपने प्रेमी प्रतीक तुषार लाले (21) को सौंपकर चोरी का नाटक रचा। शिकायतकर्ता की बेटी और उसका प्रेमी दोनों छात्र हैं।

शिकायतकर्ता की बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और वे अपनी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये कीमती सामान चुराने की योजना बना रहे थे।

पुलिस को पता चला कि लाले और उसका दोस्त उस कीमती सामान को धुले जिले ले गए हैं।

पुलिस की टीम धुले पहुंची और लाले और उसके दोस्त हेमंत दिलीप सोन्दाने (21) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के पास से अब तक 8.96 लाख रुपये के मूल्य का कीमती सामान और 55,000 रुपये नकदी बरामद कर चुकी है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की बेटी बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की छात्रा है और तीन बार परीक्षा में फेल हो चुकी है। उसे इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। हालांकि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)