एजेंसी न्यूज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CM योगी से किया आग्रह, कहा- डॉक्टर कफील खान को दिलवाइए न्याय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वह कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए गिरफ्तार डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाने का प्रयास करें. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को गिरफ्तार किया गया था

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CM योगी से किया आग्रह, कहा- डॉक्टर कफील खान को दिलवाइए न्याय
प्रियंका गांधी और CM योगी (Photo Credits: ANI/Twitter)

नई दिल्ली, 30 जुलाई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से आग्रह किया कि वह कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए गिरफ्तार डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाने का प्रयास करें. उन्होंने योगी को लिखे पत्र में कहा, "मैं डॉक्टर कफ़ील खान का मामला आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं. वह अब तक लगभग 450 दिन से ज्यादा जेल में गुजार चुके हैं. कफ़ील ने कठिन परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है."

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉ कफ़ील को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे." इसके साथ ही उन्होंने गुरु गोरखनाथ के एक कथन का हवाला देते हुए लिखा, "मन में रहिणां, भेद न कहिणां, बोलिबा अमृत वाणी, अगिला अगनी होईबा, हे अवधू तौ आपण होईबा पाणीं. इन पंक्तियों का भावार्थ है कि किसी से भेद न करो, मीठी वाणी बोलो, यदि सामने वाला आग बनकर जला रहा है तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो."

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने UP में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर साधा निशाना, कहा- जांच पर ध्यान नहीं देने और आंकड़ों की बाजीगरी के कारण राज्य में तेजी से बढ़ा मामला

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह मथुरा जिला कारागार में बंद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).