एजेंसी न्यूज

दिल्ली: COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का निशुल्क जांच और उपचार मुहैया कराएगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

आयुष मंत्रालय ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अपने कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की निशुल्क जांच और इलाज सेवा मुहैया कराना शुरू कर दिया है. आयुष मंत्री श्रीपद यसो नायक ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार को लेकर इंतजाम की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को केंद्र का दौरा किया था.

दिल्ली: COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का निशुल्क जांच और उपचार मुहैया कराएगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 30 जुलाई: आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने अपने कोविड-19 (Covid-19) स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की निशुल्क जांच और इलाज सेवा मुहैया कराना शुरू कर दिया है. आयुष मंत्री श्रीपद यसो नायक ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार को लेकर इंतजाम की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को केंद्र का दौरा किया था. आयुष मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दौरे के दौरान मंत्री ने घोषणा की थी कि यह स्वास्थ्य केंद्र सभी मरीजों को निशुल्क जांच और उपचार मुहैया कराएगा.

उन्होंने वेंटिलेटर सुविधा और आईसीयू के लिए सभी मानक प्रावधानों से युक्त केंद्र की गहन देखभाल इकाई का भी उद्घाटन किया था. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के जांच केंद्र (आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच) के तौर पर भी एआईआईए को चिन्हित किया था. कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के लिए एआईआईए में कोविड कॉल सेंटर भी बनाया गया है. आयुष मंत्रालय के अंतर्गत यह संस्थान स्वास्थ्य देखभाल और अनुसंधान केंद्र है.

यह भी पढ़ें: Fact Check: आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक पैनल के कुछ व्यक्ति कोरोना की कथित दवा की स्वीकृति पर लगा रहे हैं रोक? PIB ने बताई इस वायरल खबर की सच्चाई

मंत्रालय के निर्देश के तहत दिल्ली पुलिस के 80,000 कर्मियों की प्रतिरक्षा बेहतर करने के लिए उन्हें आयुरक्षा किट भी दिए जा रहे हैं. मंत्रालय ने कहा, "कोविड-19 के अग्रणी योद्धा होने के नाते दिल्ली पुलिस को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुरक्षा किट भी दिए जा रहे हैं. आयुरक्षा किट में संशमनी वटी (गिलोय से तैयार), आयुष काढा और नाक में प्रयोग के लिए अणु तेल भी दिए जा रहे हैं." मंत्रालय ने कहा, "दो चरणों में 1,58,454 आयुरक्षा किट वितरित किए गए हैं." पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) की मदद से दिल्ली पुलिस के कर्मियों की प्रतिक्रिया का विश्लेषण किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).