देश की खबरें | भूमि पूजन के दौरान चरम पर पहुंचा रामभक्तों का उत्साह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल रूपी पहरे में राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान हनुमानगढ़ी के पास का श्रृंगार हाट इलाका बेहद गहमागहमी भरा रहा। यहां दुकानदारों, आम लोगों, सुरक्षाकर्मियों और यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी राम जन्मभूमि पर होने रहे अनुष्ठान का साक्षी बनने के लिए जगह मिली।