देश की खबरें | 70 हजार 500 प्रतिबंद्धित नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, पांच अगस्त हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव के निकट एक गाड़ी से लाखों रूपये मूल्य की 42 किलो 562 ग्राम प्रतिबंद्धित नशीली गोलियां बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सीआईए (जिला अपराध शाखा) नरवाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव कंडेला के निकट कार सवार दो लोगों से 42 किलो 562 ग्राम प्रतिबंद्धित नशीली गोलियां बरामद की है।

यह भी पढ़े | नेपाल के बगलामुखी इलाके में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई : 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीआईए नरवाना को सूचना मिली थी कि स्विफ्ट गाड़ी से प्रतिबंद्धित नशीली दवाईयों को तस्करी कर कैथल की तरफ ले जाया रहा है। पुलिस ने कंडेला गांव के समीप आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस कर्मियों को इस गाड़ी को रूकवाकर तलाशी लेने पर उसमें चार बोरियां मिलीं। उनमें प्रतिबंद्धित नशीली ट्रामाडोल, हाइड्रोक्लोराइड की 70 हजार 500 गोलियां बरामद हुई। गोलियों का वजन 42 किलो 562 ग्राम था।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान पेट मौहल्ला पलवल निवासी महेंद्र तथा दिनेश के रूप में हुई।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बांटी मिठाई, BJP के इन नेताओं ने कुछ अंदाज में जाहिर की खुशी.

सीआईए की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इन दोनों लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एक सप्ताह में दूसरी बार नशीली गोलियों की खेप पकड़ी गई है। गांव रसीदां से लगभग 16 किलोग्राम प्रतिबंद्धित गोलियां बरामद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)