देश की खबरें | छह अगस्त : भारत में जन्मा पहला टेस्ट ट्यूब बेबी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अजूबा है और बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया कुदरत के किसी करिश्मे से कम नहीं, लेकिन इंसान ने टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे के जन्म की प्रणाली का विकास कर इस करिश्मे में एक और कड़ी जोड़ दी। भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म 1986 में छह अगस्त के दिन ही हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में छह अगस्त तारीख पर पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Delhi 12-Year-Old Girl Raped: राजधानी दिल्ली हुई फिर शर्मसार, 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, एम्स में भर्ती.

1825 : बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

यह भी पढ़े | नेपाल के बगलामुखी इलाके में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई : 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1862 : मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।

1906 : प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1914 : ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1960 : क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।

1962 : जमैका को स्वतंत्रता मिली।

1964 : अमेरिका के नेवेदा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।

1986 : भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।

1996 : नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

2007 : मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया।

2007 : हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

2010 : जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।

2011 : थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2012 : नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)