Delhi 12-Year-Old Girl Raped: राजधानी दिल्ली हुई फिर शर्मसार, 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, एम्स में भर्ती
देश कानूनी सख्ती व पुलिस की तत्परता के बावजूद महिलाओं, बच्चियों पर होने वाली बर्बरता के मामलों में कमी नहीं आ पा रही है. एक बार दिल दहला देने वाला मामाला देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से सामने आया है. जहां पर एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Sexually Assaulted) करने और फिर उसकी हत्या का प्रयास किया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पूरी घटना के पीछे कौन है. फिलहाल सुराग इकठ्ठा करने में जुट गई है. वहीं बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिससे दिल्ली के एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने के बाद रेफर कर दिया गया है.

बता दें कि मामला राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके की है. जहां पर एक 12 साल की बच्ची खून में सनी हुई मिली. जिसके बाद उसकी जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं लड़की को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीड़ित बच्ची को एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के शरीर पर काफी गहरे घाव है. बच्ची को किसी ने जान से मारने की कोशिश की थी.
ANI का ट्वीट:-
A 12-year-old girl was sexually assaulted & attacked in Pashchim Vihar area of Delhi yesterday. She was taken to Sanjay Gandhi Memorial Hospital & later referred to AIIMS. A case has been filed under relevant provisions of POCSO Act: Delhi Police
— ANI (@ANI) August 5, 2020
पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त का है जब बच्ची अपने घर में अकेले थी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं इस घटना ने एक बार फिर से निर्भया केस की पूरी झांकी आंखो के सामने लाकर रख दी है. वहीं लोग अब इस घटना के अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).