देश की खबरें | वेंकटेश ने घरेलू मुख्य कोच के एआईएफएफ के विचार का स्वागत किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पूर्व भारतीय कप्तान वेंकटेश शानमुगम ने बुधवार को राष्ट्रीय टीम के लिए घरेलू मुख्य कोच की सेवाएं लेने के अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के विचार का समर्थन किया लेकिन कहा कि इसे जितना जल्द संभव को वास्तविकता में बदलना चाहिए।

एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने हाल में कहा था कि महासंघ को उम्मीद है कि अगले पांच साल में राष्ट्रीय टीम को भारतीय कोच कोचिंग देगा।

यह भी पढ़े | नेपाल के बगलामुखी इलाके में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई : 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम के मौजूदा सहायक कोच शानमुगम ने एआईएफएफ टीवी के साथ ‘लाइव चैट’ के दौरान कहा, ‘‘महासचिव से इस तरह की बातें सुनना काफी प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पांच साल काफी लंबा समय है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और आईलीग में कई युवा कोच हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें मौका मिल सकता है।’’

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बांटी मिठाई, BJP के इन नेताओं ने कुछ अंदाज में जाहिर की खुशी.

शानमुगम ने हालांकि कहा कि ‘चुनौती’ के लिए तैयार रहने के लिए घरेलू कोचों में हमेशा अपनी जानकारी में इजाफा करते रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह आसान नहीं होगा और यह काफी बड़ी चुनौती है। अगर आपको कोच के रूप में सुधार करना है तो लगातार अपनी जानकारी में इजाफा करना होगा। इसका अंत यहीं नहीं होता। इस जानकारी को आप खिलाड़ियों को कैसे देते हो यह कोष को परिभाषित करता है।’’

शानमुगम ने कहा, ‘‘हमें ध्यान रखना होगा कि राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देना क्लब को कोचिंग देने से बिलकुल अलग है। टीम को कम समय में तैयार करना बेहद महत्वपूर्ण है।’’

शानमुगम ने साथ ही खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर समय बिताने की जगह खेलने पर अधिक ध्यान दें।

उन्होंने कहा, ‘‘सीनियर खिलाड़ी काफी परिपक्व हैं और उन्हें पता है कि सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कैसे करना है। लेकिन युवा इससे प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। इससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)