देश की खबरें | कोयना बांध में भारी बारिश से जल स्तर छह टीएमसी बढ़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच अगस्त पश्चिम महाराष्ट्र में स्थित कोयना बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण छह टीएमसी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी आया है। यह बांध 2000 मेगावाट बिजली उत्पन्न करता है।

सतारा जिले के सह्याद्रि (या पश्चिमी घाट) पर्वत श्रृंखला में स्थित इस बांध की क्षमता 105 टीएमसी की है। मगर चार अगस्त की सुबह से भारी बारिश की वजह से जलाश्य में पानी भर रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Floods: बिहार में तेज आंधी के चलती नदी में पलटी लोगों से भरी 2 नाव, 26 लोगों की मौत- रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि कोयना बांध के जलग्रहण के इलाके में भारी बारिश हो रही है। महाबलेश्वर में 320 मिमि बारिश हुई है। इसके बाद कोयनानगर और नवाजा में 230-230 मिमि से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

बांध स्थल से अधिकारी ने बताया कि बांध का जलस्तर मंगलवार सुबह 56 टीएमसी था जो बुधवार सुबह बढ़कर 62 टीएमसी हो गया।

यह भी पढ़े | Delhi 12-Year-Old Girl Raped: राजधानी दिल्ली हुई फिर शर्मसार, 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, एम्स में भर्ती.

पूछा गया कि बांध के स्तर में क्या बढ़ोतरी सामान्य है, तो अधिकारी ने कहा कि हर साल मानसून में भारी बारिश की वजह से जल स्तर में कम से कम एक बार तेज बढ़ोतरी होती है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल 24 घंटे में बांध में 12 टीएमसी पानी आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)