जरुरी जानकारी | सेबी 14 अगस्त को रॉयल ट्विंकल, साइट्रस चेक इन्स की संपत्तियों की नीलामी करेगा

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पूंजी बाजार नियामक सेबी 14 अगस्त को रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब और साइट्रस चेक इन्नस की संपत्तियों की नीलामी करेगा। इसके लिये आरक्षित मूल्य 68 करोड़ रुपये रखा गया है।

कंपनी द्वारा जालसाजी के तहत ‘‘टाइम्सशेयर’’ होलीडे योजना की आड़ में जुटाये गये हजारों करोड़ रुपये की वसूली की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा है कि वह 14 अगस्त को कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी करेगा। इसके लिये 68 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य रखा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि इन संपत्तियों की नीलामी 27 मार्च को होनी थी लेकिन कोविड- 19 की वजह से लॉकडाउन लागू होने के कारण नीलामी को आगे के लिये टालना पड़ा।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

कंपनियों की नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में महाराष्ट्र में मुंबई और लोनावाला और केरल के अलपजा में भूमि, एक होटल और कार्यालय परिसर आदि शामिल हैं।

सेबी ने इससे पहले फरवरी में इन कंपनियों की 59 संपत्तियों की नीलामी 213 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की थी। वहीं नवंबर- जनवरी में रॉयल ट्विंकल और साइट्रस चेक इन्स की 244 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर आठ संपत्तियों की नीलामी की गई।

सेबी की तरफ से यह पहल उच्चतम न्यायालय द्वारा दिसंबर 2019 में सेवानिवृत न्यायधीश जे पी देवधर की अध्यक्षता में गठित समिति को इन कंपनियों की 114 संपत्तियों को छह माह के भीतर बेचने के मामले को देखने के निर्देश के बाद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)