Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Streaming: आज चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RCB vs GT Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. यहां की छोटी बाउंड्री के कारण अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज भी प्रभाव डाल सकते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है. इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में बनाया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (RCB vs GT Key Players To Watch Out): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं रजत पाटीदार और टिम डेविड भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा पर सबकी नजरें रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RCB vs GT Mini Battle): विराट कोहली और कगिसो रबाडा के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं शुभमन गिल और भुवनेश्वर कुमार के बीच टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 34वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RCB vs GT 34th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RCB vs GT 34th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RCB vs GT 34th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs GT 34th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY