देश की खबरें | अदालत का कई निजी अस्पतालों के फॉरेंसिक ऑडिट के लिए दायर अपूर्ण याचिका पर विचार करने से इनकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपूर्ण विवरण का हवाला देते हुये उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकार द्वारा दी गई रियायती भूमि पर विभिन्न परमार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे निजी अस्पताल कोविड-19 रोगियों से भारी शुल्क वसूल रहे हैं और उनके फॉरेंसिक ऑडिट कराने का अनुरोध किया गया है।