मुंबई, छह अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को मुंबई से रवाना हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सुशांत के पिता ने पटना में उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ ''आत्महत्या के लिये उकसाने'' का मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच के लिये पुलिस की यह टीम 28 जुलाई को यहां आई थी।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से संक्रमित माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन.
एक अधिकारी ने कहा कि सबूत जुटाने और करीब 10 लोगों के बयान दर्ज करने के बाद टीम बृहस्पतिवार सुबह यहां से रवाना हो गई।
मुंबई में उन्होंने राजपूत की बहनों, उनकी पूर्व महिला मित्र अंकिता लोखंडे, निर्देशक रूमी जाफरी, फ्लैट में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, मैनेजर, रसोइये, डॉक्टर समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किये।
यह भी पढ़े | Gold Loan: अब सोना देने पर मिलेगा कुल कीमत के 90% तक का कर्ज, कोरोना संकट के कारण आरबीआई ने लिया फैसला.
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम राजपूत के खातों से किये गए वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी जुटाने के लिये कुछ बैंक भी गई थी।
टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमने इस मामले में अच्छी तरह सबूत जुटाएं है और मुंबई पुलिस ने भी हमारा सहयोग किया है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY