देश की खबरें | मालीवाल ने यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दो दिन पहले पश्चिम दिल्ली में एक लड़की के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में कथित देरी को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए।

पुलिस ने बताया था कि 12 वर्षीय लड़की पर मंगलवार शाम विहार इलाके में उसके घर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था ।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ CPI(M) ट्रेड यूनियन नेता और पूर्व राज्य परिवहन मंत्री श्यामल चक्रवर्ती का निधन, कोविड-19 के लिए किया था सकारात्मक परीक्षण: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मालीवाल ने बृहस्पतिवार को एम्स में लड़की से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि लड़की की हालत बहुत गंभीर थी और डॉक्टर कह रहे थे कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह बच पाएगी या नहीं।

यह भी पढ़े | Congress Leader Saifuddin Soz House Arrest: सैफुद्दीन सोज को लेकर बोली प्रियंका गांधी, उनके साथ कैदी सा व्यवहार कर रही है बीजेपी सरकार.

मालीवाल ने कहा, ‘‘लड़की के पूरे शरीर में कई जगह फ्रैक्चर और चोट के निशान हैं। उसे इस हद तक बेरहमी से मारा गया है कि उसके शरीर के हर हिस्से में चोट के निशान हैं।’’

मालीवाल ने कहा कि दो दिन हो गए हैं और पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं डीसीपी से जांच के बारे में पूछने जा रही हूं।’’

उन्होंने पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘‘क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है? अब तक कितने बयान दर्ज किए गए हैं? यह कैसे संभव है कि आरोपी अब भी पकड़े नहीं गए है?’’

मालीवाल ने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर मौत की सजा दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)