देश की खबरें | आईएएस अधिकारी की अंतर-काडर तबादले के लिये कानूनी जंग जारी रहेगी, न्यायालय ने पूर्व का आदेश वापस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में ट्रांसपोर्ट माफिया को चुनौती देने वाले आईएएस अधिकारी को अंतर-काडर तबादले के लिये अपनी कानूनी जंग जारी रखनी पड़ेगी, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अपना फरवरी का आदेश वापस ले लिया। इस आदेश में न्यायालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के इस आश्वासन का संज्ञान लिया था कि इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर उचित कार्यवाही की जायेगी।