देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण बीएमसी 250 आईसीयू बेड जोड़ेगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात सितंबर मुंबई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर नगर निगम ने अगले तीन दिनों में अपने अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 250 आईसीयू बेड जोड़ने का फैसला किया है ।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि 250 आईसीयू बेड जोड़कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि होने पर हालात से निपटने के लिए कम से कम 350 बेड हमेशा खाली रहें।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल,.

उन्होंने कहा कि डीसीएच या डीसीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों के तहत करीब 4800 बेड खाली हैं और महानगर में स्थापित बड़े अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए 6,200 बेड भी उपलब्ध हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हर दिन 2,000 मामले आने पर भी लक्षण वाले मरीजों के लिए मुंबई में बेड की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं होगी।’’

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

पिछले सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी हो रही है और चार सितंबर को एक दिन में संक्रमण के 1929 मामले आए ।

बीएमसी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जांच बढ़ाने के कारण शहर में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं ।

मई और जून में बीएमसी रोजाना करीब 4,000 जांच करवा रही थी, जुलाई में 6500 नमूनों तक की जांच हुई और अगस्त में रोज करीब 7620 जांच हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)