Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों को मार्च और अप्रैल की किस्त का इंतजार, क्या एक साथ मिलेंगे ₹3,000? जानें ताजा अपडेट
Ladki Bahin Yojana, Maharashtra News, DBT Installment, e-KYC Update, Women Welfare, Government Schemes, लाडकी बहिन योजना, महाराष्ट्र समाचार, डीबीटी किस्त, ई-केवाईसी अपडेट, महिला कल्याण, सरकारी योजनाएं
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के अगले हफ्ते को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। अप्रैल का महीना खत्म होने में अब केवल 3 दिन बचे हैं और अभी तक कई लाभार्थियों के खाते में मार्च महीने की सहायता राशि जमा नहीं हुई है। इसी बीच चर्चा तेज है कि क्या सरकार इस बार मार्च और अप्रैल, दोनों महीनों का पैसा एक साथ यानी ₹3,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी.
क्या दोनों हफ्तों का पैसा एक साथ आएगा?
योजना के लाभार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस महीने उन्हें कितनी राशि मिलेगी. आधिकारिक सूत्रों और मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार, मार्च महीने का हफ्ता तकनीकी सत्यापन और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया के कारण देरी से चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते (30 अप्रैल तक) में सरकार मार्च और अप्रैल की संयुक्त राशि ₹3,000 लाभार्थियों के खातों में भेज सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: सरकारी कर्मचारियों पर महाराष्ट्र सरकार की सख्ती, अपात्र लाभार्थियों से ₹11 करोड़ की वसूली, विभागीय कार्रवाई भी हो सकती हैं
ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए अंतिम मौका
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है या जिनके दस्तावेजों में त्रुटियां हैं, उनका हफ्ता रोका जा सकता है। ई-केवाईसी और विवरण में सुधार करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 तय की गई है। यदि इस समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो संबंधित लाभार्थी को योजना से बाहर किया जा सकता है और भविष्य में उन्हें ₹1,500 की मासिक राशि नहीं मिलेगी.
बैंक खातों में कब तक जमा होंगे पैसे?
आमतौर पर लाडकी बहीण योजना की राशि महीने के आखिरी सप्ताह में 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) के जरिए भेजी जाती है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, अगले 48 से 72 घंटों के भीतर पात्र महिलाओं के मोबाइल पर बैंक संदेश प्राप्त होने की उम्मीद है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनका आवेदन स्वीकृत है, उन्हें ही यह लाभ मिलेगा.
अपात्र लाभार्थियों पर सरकार की नजर
हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर ऑडिट किया है, जिसमें लगभग 11 करोड़ रुपये की वसूली उन लोगों से की गई है जो योजना के लिए पात्र नहीं थे। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि ई-केवाईसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसा केवल उन्हीं महिलाओं तक पहुंचे जिन्हें इसकी वास्तव में आवश्यकता है.
महत्वपूर्ण नोट: लाभार्थी अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल या 'नारी शक्ति दूत' ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपका पिछला हफ्ता पेंडिंग है, तो तुरंत अपने बैंक जाकर आधार सीडिंग की जांच जरूर करवा लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2026 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

