देश की खबरें | मुंबई पुलिस के समक्ष रिया की शिकायत सीबीआई जांच को बाधित करने की चाल: विकास सिंह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितम्बर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस में की गई शिकायत चल रही सीबीआई जांच को बाधित करने और मामले में राज्य पुलिस की भूमिका को बनाये रखने की एक चाल है।

राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर जालसाजी तथा दवाओं का ‘फर्जी’ नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल,.

सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं रह गया है और ऐसा मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र को बनाये रखने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत अपने आप में एक अपराध है। यह जांच को मोड़ने और पटरी से उतारने की एक चाल है। यह मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका को बनाये रखने का एक प्रयास है ताकि वे कुछ शरारतपूर्ण कृत्य कर सके और यह सुनिश्चित कर सके कि सुशांत के परिवार को इस मामले में न्याय नहीं मिले।’’

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

रिया ने रविवार को यहां बांद्रा थाने को भेजी गई अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों, स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून एवं दूरचिकित्सा पद्धति के दिशानिर्देशों के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हो सकती है और शिकायत विचारणीय नहीं है क्योंकि पुलिस के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि मामले की जांच उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप रखी है और राज्य पुलिस यह नहीं देख सकती कि दूरचिकित्सा पद्धति के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया है या नहीं।

गौरतलब है कि राजपूत (34) गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)