देश की खबरें | बदसलूकी के बाद महिला को कार से धकेलने के आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात सितंबर कोलकाता के पूर्वी भाग में स्थित आनंदपुर क्षेत्र में शनिवार रात को कथित तौर पर 31 वर्षीय महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे चलती कार से बाहर धकेलने के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चीख पुकार सुनकर जब एक दंपति ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने उन पर भी वाहन चढ़ा दिया था, जिसमें महिला घायल हो गई थी।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल,.

नगर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में शामिल कार का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस उसके द्वारा उपयोग किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि मौके से बरामद किए गए पीड़िता के फोन से भी सभी कॉल का विवरण, व्हाटसऐप चैट और तस्वीरें हटा दी गई थीं।

पीड़िता आरोपी व्यक्ति को पहले से जानती थी और घटना वाली रात दोनों ने एक रेस्त्रां में साथ खाना खाया था।

पुलिस ने कहा कि सेवा प्रदाता से कॉल का विवरण मांगा गया है और एक बार इसके मिलने के बाद आरोपी का पता लगाया जा सकेगा।

इस बीच, महिला की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए कार के सामने आकर घायल होने वाली महिला नीलांजना चटर्जी की एक अस्पताल में सर्जरी की गई।

अधिकारी ने कहा कि दंपति क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर से बाहर निकल रहे थे जब उन्होंने चीख पुकार सुनी।

दंपति द्वारा कार को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक ने महिला को वाहन से बाहर धकेल दिया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद कार ने नीलांजना चटर्जी को टक्कर मार दी जो अपने पति के साथ उसे रोकने का प्रयास कर रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)