देश की खबरें | फोन नहीं चला पाने की वजह से चोर ने मालिक को फोन लौटाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), सात सितंबर पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में उस व्यक्ति के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दुकान से चोरी गया उसका फोन कुछ दिन बाद चोर ने इसलिए वापस कर दिया क्योंकि वह उसे चला नहीं पा रहा था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार सितंबर को पूर्वी बर्द्धमान जिले के जमालपुर स्थित एक मिठाई की दुकान पर व्यक्ति करीब 45 हजार रू कीमत का मोबाइल फोन गलती से छोड़ आया था। दुकान के काउंटर पर पड़े फोन को 22 साल के एक व्यक्ति ने चुरा लिया।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल,.

अधिकारी ने बताया कि मिठाई की दुकान पर फोन नहीं मिलने पर फोन के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि फोन मालिक ने दूसरे फोन से कॉल करने की भी कोशिश की लेकिन चोरी गया फोन बंद मिला।

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया, व्यक्ति ने रविवार को भी चोरी गए फोन पर कॉल किया और इस बार न केवल फोन ऑन था बल्कि दूसरी ओर से व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि वह इसे वापस करना चाहता है क्योंकि वह नहीं जानता कि इस मोबाइल फोन को कैसे चलाया जाता है।

फोन के मालिक ने कहा, ‘‘मैं आश्चर्यचकित रह गया जब व्यक्ति ने कॉल उठाया और कहा कि वह मेरा फोन लौटाना चाहता है। मैं उसी दिन पुलिस की मदद से उसके घर जाकर फोन ले आया।’’

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुरोध पर फोन चोरी करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने फोन लौटा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)