पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदू पुजारियों के लिए की आर्थिक सहायता और आवास की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के 8,000 से अधिक हिंदू पुजारियों के लिए 1,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता और मुफ्त आवास की घोषणा की. बनर्जी ने यह घोषणा राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले की है जिसके अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना है. बनर्जी पर विपक्ष अक्सर अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाता है.