देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो में सोमवार शाम तक करीब 2.5 लाख यात्रियों ने सफर किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली मेट्रो की विभिन्न लाइनों पर संचालित सेवाओं का सोमवार शाम तक करीब 2.5 लाख यात्रियों ने लाभ उठाया।

शनिवार को मेट्रो सेवा की पूरी तरह बहाली होने के बाद सोमवार को यह पहला कार्यदिवस रहा।

यह भी पढ़े | केरल HC ने कोरोना प्रतिबंध के दौरान राज्य में हुए प्रदर्शनों पर राज्य से मांगी रिपोर्ट: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा, '' सोमवार शाम 7:30 बजे तक 2,49,884 यात्रियों ने मेट्रो रेल की सेवा का उपयोग किया। तीन मुख्य लाइनों पर संख्या कुछ इस प्रकार रही, रेड लाइन पर 29,394, येलो लाइन पर 76,266, ब्लू लाइन पर 67,114 यात्रियों ने सफर किया।''

शनिवार को दोबारा शुरू की गई एयरपोर्ट लाइन पर सोमवार को 4,237 यात्रियों ने यात्रा की।

यह भी पढ़े | Delhi Riots: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस हिरासत.

डीएमआरसी सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों को सूचित कर रही है कि व्यस्त घंटों के समय वाली सेवाएं अब गैर-व्यस्त घंटों में भी उपलब्ध करायी जा रही हैं।

मेट्रो ने सोमवार को ट्वीट करके लोगों को इस बाबत जानकारी भी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)