ताजा खबरें | डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा से बडी संख्या में बच्चे वंचित : शिवा

नयी दिल्ली, 15 सितंबर कोविड—19 महामारी के इस दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दिए जाने का जिक्र करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में एक सदस्य ने कहा कि संसाधनों के अभाव में बडी संख्या में बच्चे, खास कर ग्रामीण इलाकों के, शिक्षा से वंचित हैं।

द्रमुक के तिरूचि शिवा ने कोविड—19 महामारी के इस दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दिए जाने का मुद्दा विशेष उल्लेख के जरिये उठाया।

यह भी पढ़े | Congress MLA Govardhan Singh Dangi Passes Away: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन, लंबे समय से थे बीमार.

शिवा ने कहा कि कोविड—19 के मामले बढ रहे हैं और स्कूल बंद हैं। बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढाया जा रहा है। यह ठीक है लेकिन सभी बच्चों को इस तरीके से शिक्षा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में या तो बच्चों की इंटरनेट तक पहुंच नहीं है या वहां कनेक्टिविटी का अभाव है। संसाधनों के अभाव में कई बच्चे डिजिटल शिक्षा से वंचित हैं जो चिंताजनक बात है।

यह भी पढ़े | Bhojpuri Actress Monalisa Hot Photos: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने लाल ड्रेस में पोस्ट की बेहद हॉट फोटो, सेक्सी फिगर देखकर पिघला फैंस का दिल.

समस्या की गंभीरता को देखते हुए सरकार को इस संबंध में तत्काल कदम उठाना चाहिए।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा ''यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है और वित्त मंत्रालय को इस संबंध में ध्यान देना चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)