Congress MLA Govardhan Singh Dangi Passes Away: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की व्याबरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है. दरअसल वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका राजधानी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी.
नई दिल्ली, 15 सितंबर. मध्य प्रदेश (Madhya Predesh) के राजगढ़ जिले की व्याबरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी (Congress MLA Govardhan Singh Dangi) का निधन हो गया है. दरअसल वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका राजधानी दिल्ली (Delhi) के मेदांता अस्पताल (Medanta) में इलाज चल रहा था. उनके निधन की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं. श्रद्धांजलि! यह भी पढ़ें-Raghuvansh Prasad Singh Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस
शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट-
मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2020
ज्ञात हो कि वे कोरोना की चपेट में आ चुके थे. जिसके चलते उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. इसके साथ ही अब विधायक दांगी के निधन के बाद सूबे की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

