जरुरी जानकारी | पंजाब में 13 दिन में धान खरीद में नौ गुना वृद्धि, सभी राज्यों में 26 लाख टन धान की खरीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में खाद्यान्न का भंडार कहलाने वाले राज्य, पंजाब में चालू खरीफ विपणन सत्र के पहले 13 दिन के भीतर, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद, पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले नौ गुना बढ़कर 15.99 लाख टन तक पहुंच गई। पिछले साल इसी अवधि में 1.76 लाख टन की खरीद हुई थी। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।