देश की खबरें | भाजपा ने कृषि कानूनों के समर्थन में हरियाणा में निकाली ‘ट्रैक्टर रैलियां’
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नये कृषि कानूनों के समर्थन में शुक्रवार को हरियाणा के विभिन्न भागों में ‘ट्रैक्टर रैलियां’ निकालीं।

सोनीपत के गोहाना, हिसार के हांसी और भिवानी समेत कई स्थानों पर कृषि कानूनों के समर्थन में ये रैलियां निकाली गयी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी का आरजेडी चीफ पर बड़ा हमला, कहा-लालू जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य.

प्रदेश पार्टी प्रमुख ओ पी धनखड़ ने सोनीपत में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर कृषि कानूनों के मुद्दे पर राजनीति करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि वे (विपक्षी दल) किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उनके मन में भय पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on PM Modi: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ये सुधार किसानों को अपनी उपज कहीं भी और बेहतर दामों पर बेचने की अधिक स्वतंत्रता और व्यापक विकल्प प्रदान करते हैं लेकिन कांग्रेस को इससे दिक्कत है। वे किसानों को गुमराह कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को गुमराह करना और शोर मचाना उनकी पुरानी आदत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)