जरुरी जानकारी | शेयर निवेशकों के लिये हर रंग-रूप समेटे रहा वर्ष 2020, बाजार की चाल से निवेशक रहे हैरान- परेशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों को इस साल शेयर बाजार का हर रंग-रूप देखने को मिला। कोविड-19 महामारी के प्रभाव से जहां शेयर बाजार रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंच गये वहीं सरकार के अभूतपूर्व राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन उपायों से ये नित नये रिकार्ड भी बनाने लगे। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देख निवेशक भी भैचक्के नजर आये। हालांकि, अब निवेशकों की चिंता 2021 में बाजार की चाल को लेकर है। इस साल आई तेजी और आगे बढ़ेगी अथवा बाजार में कोई बड़ा करेक्शन आयेगा।