एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, गुरदासपुर में पारा दो डिग्री तक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा जबकि गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, गुरदासपुर में पारा दो डिग्री तक लुढ़का
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा जबकि गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरदासपुर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ नारनौल रहा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के करनाल, रोहतक, अंबाला और हिसार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री, 5.4 डिग्री, 4.6 डिग्री और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के पठानकोट, हलवारा और फरीदकोट में रविवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री, 5.7 डिग्री और 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला शहर भी सर्दी की चपेट में हैं जहां पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.8 डिग्री, 4.2 डिग्री और 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोहरे की वजह से रविवार की सुबह अंबाला, करनाल, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट और गुरदासपुर में दृश्यता का स्तर कम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).