Farmer's Tractor Rally Violence: किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस पर सियासत जारी, अमरिंदर सिंह ने कहा-‘सरासर गलत’
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रैक्टर परेड में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करना ‘सरासर गलत’ है. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के बाहर भाग जाने की आशंका "न केवल अतार्किक, बल्कि निंदनीय" है. सिंह ने कहा, "वे कहाँ भाग जाएँगे?" उन्होंने कहा कि उनमें से ज्यादातर छोटे किसान हैं, वे "बड़े कॉर्पोरेट अपराधी " नहीं हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में देश से अरबों रुपये "लूट कर " भाग गए.