एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वारयरस संक्रमण से दो और संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1492 पर पहुंच गयी ।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वारयरस संक्रमण से दो और संक्रमितों की मौत

पटना, 28 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1492 पर पहुंच गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के खगडिया तथा पटना जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी ।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम चार बजे से पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,60,359 पर पहुंच गयी ।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पिछले 24 घंटे में 269 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अब तक कुल 2,57,391 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के 1475 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बिहार में 16 जनवरी को एक साथ कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया गया, बृहस्पतिवार को राज्य में चिन्हित 311 स्थानों पर 16,943 लोगों का टीकाकरण किया गया।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).