देश की खबरें | दिल्ली में नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिये पांच फरवरी से खुलेंगे स्कूल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिये सभी स्कूल पांच फरवरी से खोल दिये जाएंगे। साथ ही आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कॉलेज तथा डिग्री एवं डिप्लोमा संस्थानों को भी खोल दिया जाएगा।