देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में हिज्बुल के तीन आतंकवादी मारे गए, एक और मुठभेड़ जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 29 जनवरी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने त्राल इलाके के मंडूरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान चलाया था।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने कहा मारे गए आतंकवादियों की पहचान वारिस हसन, आरिफ बशीर और एहतेशाम-उल-हक के रूप में हुई है। तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।
पुलिस ने कहा कि तीनों कथित रूप से कई आतंकवादी अपराधों में शामिल थे, जिनमें इस साल दो जनवरी को त्राल बस स्टैंड के पास हुआ ग्रेनेड हमला शामिल है।
एक अधिकारी ने कहा कि पुलवामा जिले के लेलहार इलाके में आंतकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने वहां भी घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

