देश की खबरें | चिरंजीवी की फिल्म “आचार्य” 13 मई को होगी रिलीज

हैदराबाद, 29 जनवरी दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म “आचार्य” 13 मई को दुनिया भर के सिनेमाहालों में रिलीज होगी।

कोरताला शिवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता सोनू सूद भी नजर आएंगे।

चिरंजीवी के बेटे अभिनेता राम चरन इस फिल्म में सहायक भूमिका में नजर आएंगे।

65 वर्षीय चिरंजीवी ने ट्वीटर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा,“आचार्य 13 मई।”

लॉकडाउन के कारण रुकी हुई फिल्म की शूटिंग को पिछले साल नवंबर में फिर से शुरु करने से पहले चिरंजीवी कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के कोकापेट में चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)