Russia Ukraine War: McDonald's, Starbucks, Coca-Cola, Pepsico ने रूस में व्यापार अस्थायी रूप से किया निलंबित
‘मैकडॉनल्ड्स’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस केम्पचिंस्की ने कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा, ‘‘हमारे सिद्धांतों के अनुसार, हम यूक्रेन में लोगों को हो रही अनावश्यक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते.’’ शिकागो स्थित ‘बर्गर’ की दिग्गज कम्पनी ने कहा कि वह अस्थायी रूप से 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी, जिन्होंने ‘‘हमारे मैकडॉनल्ड्स ब्रांड के लिए अपना खून-पसीना लगाया है.