Russia-Ukraine War: रूस को आतंकवादी देश घोषित करें- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद में कहा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस के हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘‘आतंकवादी देश’’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं।
लंदन, 9 मार्च : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस के हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘‘आतंकवादी देश’’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं. यूक्रेन के 44 वर्षीय नेता जेलेंस्की ने वीडियोलिंक के माध्यम से निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को संबोधित करते हुए ‘‘ऐतिहासिक’’ भाषण दिया. जेलेंस्की का सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया.
जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम पश्चिमी देशों की सहायता के लिए आपकी मदद चाहते हैं. हम इस मदद के लिए आभारी हैं और बोरिस, मैं आपका आभारी हूं.’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कृपया इस देश (रूस) के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाएं और कृपया इस देश को एक आतंकवादी देश घोषित करें. कृपया सुनिश्चित करें कि हमारे यूक्रेन का आसमान सुरक्षित रहे.’’ यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine: यूक्रेन का बड़ा दावा, जंग में मारे गए 11000 रूसी सैनिक, 44 लड़ाकू विमान और 285 टैंक ध्वस्त, देखिए तबाही की पूरी लिस्ट
जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा. जेलेंस्की ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि ‘‘हम हार नहीं मानेंगे और हारेंगे भी नहीं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

