देश की खबरें | गहलोत ने सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए 137.75 करोड़ रुपये मंजूर किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य राजमार्ग एवं ग्रामीण सड़क योजना, मिड डे मील योजना सहित विभिन्न मामलों में वित्तीय मंजूरी दी। राज्य राजमार्ग एवं ग्रामीण सड़क योजना के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं आधारभूत कार्यों के लिए 137.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।