देश की खबरें | एफसीआरए उल्लंघन पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों के खिलाफ सीबीआई का देशभर में अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर एफसीआरए नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी चंदों को मंजूरी दिलाने के मामले में देशभर में 40 जगहों पर अभियान चलाया और करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बिचौलिये शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।