एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीनिधि डेक्कन ने गोकुलम केरल को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन गोकुलम केरल की टीम मंगलवार को यहां श्रीनिधि डेक्कन के खिलाफ उलटफेर का शिकार होकर 1-3 से हार गई जिससे इस सत्र में आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब का फैसला प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को होगा।

खेल की खबरें | श्रीनिधि डेक्कन ने गोकुलम केरल को हराया

नैहाटी (पश्चिम बंगाल), 10 मई गत चैंपियन गोकुलम केरल की टीम मंगलवार को यहां श्रीनिधि डेक्कन के खिलाफ उलटफेर का शिकार होकर 1-3 से हार गई जिससे इस सत्र में आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब का फैसला प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को होगा।

गोकुलम को खिताब जीतने और 15 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने के लिए श्रीनिधि के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन उसे अहम मौके पर प्रतियोगिता की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

श्रीनिधि की ओर से लालरोमाविया ने 19वें, 34वें और 37वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई जिसके बाद शरीफ एम मोहम्मद ने 47वें मिनट में गोल करके गोकुलम के हार के अंतर को कम किया।

गोकुलम की हार के बाद खिताब का फैसला प्रतियोगिता के अंतिम दिन केरल की इस टीम और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच होने वाले मैच से होगा।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने आज राजस्थान यूनाईटेड को 2-0 से हराया।

इस हार के बाद गोकुलम के 40 अंक हैं और वह शीर्ष पर बरकरार है। मोहम्मडन की टीम 37 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).