देश की खबरें | भारत उज्बेकिस्तान ने कारोबार, सम्पर्क, सुरक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और उज्बेकिस्तान ने बुधवार को सुरक्षा, कारोबार, आर्थिक क्षेत्र, सम्पर्क, विकास गठजोड़ सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों की समग्र समीक्षा की। साथ ही दोनों देशों के बीच कारोबार के लिये चाबहार बंदरगाह का पूर्ण क्षमता से उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की ।